‌‌‌पहुंचे थे सफाई करने, ले भागे छह लाख के गहने

0
2082

-पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, मुख्य ठग फरार
बक्सर खबर। ठग पहले विश्वास जमाते हैं। फिर चूना लगाते हैं। ऐसा ही हुआ था डुमरांव में रहने वाले प्रोफेसर सुरेन्द्र नाथ पाठक के साथ। उनका घर नया भोजपुर ओपी की सीमा में आता है। जो पावर ग्रिड के सामने स्थित है। कुछ माह पहले उनके यहां दो लोग पहुंचे। कहां सुविधा कंपनी के कर्मचारी हैं। घर का टाइल्स साफ करते हैं। उन्होंने पाठक जी के घर अच्छा काम किया। वे वहां आने जाने लगे। इसी बीच उनकी पत्नी विनिता राधा से उन्होंने कहा हम गहने भी साफ करते हैं। महिला ने उनपर विश्वास किया और छह लाख रुपये मूल्य के आभूषण उन्हें साफ करने के लिए दिए। दो लोग वहां मौजूद थे। जिन्होंने अपना नाम कैलाश और दीपक बताया था। मौका देख दोनों सारे गहने लेकर भाग निकले।

इसकी शिकायत नया भोजपुर ओपी में दर्ज हुई। पुलिस ने जांच शुरू की। उन्होंने एक कार्ड भी महिला को दिए थे। उसके नंबर पर जांच हुई तो पता चला कैलाश कुमार साह कटिहार और दीपक कुमार भागलपुर का रहने वाला है। पुलिस के लंबे प्रयास के बाद दीपक गिरफ्तार हुआ। आज शुक्रवार को उसे डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। डीएसपी ने बताया इसके अनुसार कैलाश ही मुख्य मास्टर माइंड है। वह फरार है, उसकी तलाश जारी है। इसने बताया हम लोगों ने बक्सर में दो जगह ठगी की थी। जिसके बदले कुछ रुपये मुझे मिले। मैं और कुछ नहीं जानता। पुलिस के अनुसार इसके पास से सोना गलाने का औजार भी मिला है। दो फोन भी जब्त हुए हैं। इस सफलता में नया भोजपुर ओपी प्रभारी राजीव रंजन का योगदान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here