‌‌दीवार बनी काल, महिला की मौत

0
764

बक्सर खबर। दोपहर के वक्त अधेड़ महिला पार्वती देवी (55) अपने घर जा रही थी। गली से होकर गुजर रही थी। तभी यह हादसा हो गया। ईट की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। महिला उसकी जद में आ गई। आस-पास के लोगों ने आवाज सुनी तो दौड़ पड़े। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। यह हादसा राजपुर थाना के रामपुर गांव में हुआ है। महिला इसी गांव के पुरुषोत्तम ठाकुर की पत्नी थी। घर वाले उन्हें लेकर पास के अस्पताल गए। वहां होश में आता न देख सदर अस्तपल भागे। यहां आने पर उन्हें पता चला कि घायल मृत्यु हो चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here