भूमि विवाद में चली गोली, अधेड़ घायल

0
1099

-पुलिस ने एक को लिया हिरासत में, हथियार बरामद
बक्सर खबर। भूमि विवाद को लेकर राजपुर थाना के कुसही गांव में दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान चली गोली से अनिल पांडेय (60) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल से पूछताछ की। इसके उपरांत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

थानाध्यक्ष ने पूछने पर बताया घटना दोपहर की है। मौके पर थाने की टीम गई थी। वहां से एक लाइसेंसी हथियार जब्त किया गया है। जिसका प्रयोग गोली चलाने के दौरान किया गया था। कार्रवाई पीडि़त के बयान के आधार पर हुई है। विवाद का कारण भूमि विवाद है। फिलहाल लिखित शिकायत दर्ज नहीं हो सकी है। क्योंकि घायल का उपचार चल रहा है। वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। गोली पैर में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here