हर्ष फायरिंग में महिला को लगी गोली

0
1337

-निजी अस्पताल में चल रहा है उपचार
बक्सर खबर। बीती रात हर्ष फायरिंग के दौरान महिला घायल हो गई। घटना नावानगर थाना के केसठ गांव की है। रविवार की रात गांव के बस स्टैंड के पास तिलक आया था। उसी दौरान चली गोली से लीलावती देवी पति अजीत तुरहा घायल हो गई। गोली उन्हें कमर के पास लगी है।

उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है। पूछने पर पुलिस ने कहा इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर उसने किसी का नाम बताया तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। संयोग देखिए उसी जगह पर बीती रात दो बाइको की टक्कर हुई थी। जिसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here