गंगा में मिले तीस शव के बाद जिले में हड़कंप

0
2090

-डीएम ने कहा होगा दाह संस्कार, कहीं और से आने की संभावना
बक्सर खबर। जिले के चौसा में गंगा से मिले दो दर्जन अधिक शवों को देखकर हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को जिलाधिकारी अमन समीर व एसपी नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा। इसकी जांच करायी जा रही है। आवश्यकता अनुसार पोस्टमार्टम भी करने की बात कही गई। साथ ही सरकारी खर्चे पर उनका दाह संस्कार भी। उन्होंने मीडिया के लोगों से कहा, अनुमंडल पदाधिकारी व एसडीपीओ वहां गए थे। शव तीन-चार दिन पुराने हैं। संभव है, वे पड़ोस के प्रदेश से बहकर आए हों।

क्योंकि चौसा के पास पड़ोसी प्रदेश की सीमा लगी हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया, वह लाशें अपने जिले की नहीं हैं। गंगा नदी में सीमावर्ती राज्य से बहकर आई है। साथ ही भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए गंगा में पेट्रोलिंग कराने की बात कही। उन्होंने कहा, सरकार की घोषणा है, कोविड संक्रमित लोगों का अंतिम संस्कार सरकारी खर्च पर होगा। वैसे एक दिन पहले से ही वहां चौकसी बढ़ा दी गई है। चौसा में भी शवों की गणना हो रही है। पीसी के दौरान सदर एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय व जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here