महामारी से बचने के लिए शतचंडी यज्ञ का आयोजन

0
452

बक्सर खबर। महामारी से लड़ने के लिए बुधवार से यज्ञ प्रारंभ हुआ है। सिमरी प्रखंड के बड़कासिहनपुरा में यह नेक कार्य प्रारंभ हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार महामारी से बचाने के लिए यज्ञाचार्य पंडित कामता नाथ ओझा एवं पुरोहित परिवार द्वारा आयोजित शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया है।

जिसमें मां दुर्गा से यह अनुनय विनय किया गया कि जगत कल्याण करें। यज्ञ में पंडित गजेंद्र ओझा, आचार्य पंडित सोमनाथ ओझा पराशर, पंडित परमेन्द्र तिवारी द्वारा मंत्रो के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूँजमयन रहा है। यह एक सप्ताह तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here