गंभीर हो गई है संतोष की बीमारी

2
1000

-देखने पहुंचे दिल्ली के डाक्टर आशीष तिवारी
बक्सर खबर। बीमार संतोष पासवान की बीमारी गंभीर हो चली है। उसे सिर्फ गुर्दे में इनफेक्शन की शिकायत नहीं रही। उसकी बीमारी बड़ी थी और वह ग्रामीण चिकित्सकों की लापरवाही से बड़ा रुप अख्तियार कर चुकी है। यह बातें शुक्रवार की शाम उसे विश्वामित्र अस्पताल देखने पहुंचे डा. आशीष तिवारी ने कहीं। वे अच्छे सर्जन और दिल्ली मैक्स अस्पताल से जुड़े हैं। बक्सर खबर की पहल पर डाक्टर राजीव झा ने एक मजबूर व्यक्ति की मदद के लिए उन्हें विश्वामित्र हॉस्पीटल बुलाया था। उनके साथ महिला चिकित्सक डाक्टर निधि तिवारी भी थी।

उन लोगों ने मरीज की जांच करने के बाद बताया। इसकी बीमारी बहुत गहरी हो चुकी है। उपचार के लिए उसे बाहर भेजना होगा। लेकिन, उन्होंने वर्तमान में  सीटी स्कैन एवं अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है। जिससे स्थिति का अवलोकन संभव हो सके। आज शनिवार को डाॅ आशीष तिवारी और विश्वामित्र अस्पताल के डा राजीव झा के बताए अनुरुप उसका सीटी स्कैन होने जा रहा है। आज तीसरी कड़ी में हमने मजदूर संतोष की वास्तविक स्थिति से आप पाठकों को अवगत करा दिया है। क्योंकि उसके उपचार के लिए हमें किसी रहनुमा का इंतजार है। 

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here