मौत का मातम : सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन

0
1220

-किसी ने नहीं उठाया अस्पताल के अगल-बगल बढ़ते अतिक्रमण पर सवाल
बक्सर खबर। सदर अस्पताल के पास सड़क सौ फिट अधिक चौड़ी है। लेकिन, वास्तविकता कुछ और है। दोनों तरफ से अतिक्रमण जारी है। शुक्रवार को यहां दुर्घटना हुई। जिसमें एक युवक की मौत हुई, दो अन्य बुरी तरह घायल हुए। प्रदर्शन हुआ, कुछ ने कहा बाइक तेज थी। कुछ ने कहा ट्रैक्टर थोड़ी और दूर होता तो ऐसा न होता।

लेकिन, कौन बताए लोगों को सड़क पर गाड़ी खड़ा करना परिवहन नियमों के विरुद्ध है। अगर सड़क पर फूटपाथ खाली होता तो शायद यह घटना टल जाती। लेकिन, लापरवाही मौत का कारण बन गई। लोगों को ऐसी व्यवस्था के खिलाफ भी आवाज उठानी चाहिए। नहीं तो ऐसी दुर्घटनाएं होती रहेंगी।

शव के पास सड़क जाम करते लोग

शव को रखकर किया गया प्रदर्शन
बक्सर खबर। सदर अस्पताल के समीप रात नौ बजे के लगभग सड़क दुर्घटना हुई। आशीष राय (20) की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को कृतपुरा गांव के समीप शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। कुछ लोगों ने मुआवजे की मांग  की।  घंटो बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग जाम रहा। प्रशासन की टीम पहुंची। मुआवजा दिया गया। जाम समाप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here