किसानों के हित में है कृषि बिल : उप मुख्यमंत्री

0
131

किसानों को गुमराह कर रहा है विपक्ष : अश्विनी चौबे 
बक्सर खबर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को नगर भवन में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन करने राज्य के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पहुंचे। उनके साथ बतौर मुख्य अतिथि सांसद सह केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी थे। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा नया कृषि बिल किसानों के हित में है। लेकिन, कुछ लोग इसे राजनीतिक रुप दे किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। इस बिल के आने के बाद किसान देश के किसी भी हिस्से में अपनी फसल बेच सकते हैं। राज्य सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए इस वर्ष 30 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। जबकि पिछली बार 20 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई थी।

नगर भवन में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा किसान अन्नदाता ही नहीं भगवान भी है। वह मेहनत करता है तो हमारा पेट भरता है। किसानों का जीवन बेहतर करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी अनवरत प्रयास कर रहे हैं। किसानों का जीवन कैसे सुख में हो। उनके बच्चे बड़े-बड़े स्कूलों में पढ़ें उच्च शिक्षा ग्रहण करें। हमारी एनडीए सरकार की ऐसी सोच है इसे हम हर हाल में पूरा करेंगे। सरकार का प्रयास है आने वाले समय में हर जिलों में मेडिकल कॉलेज इंजीनियर कॉलेज की स्थापना करना। ताकि कम खर्च में किसान की भी बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीप्टी सीएम व केन्द्रीय मंत्री

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माधवी कुंवर एवं संचालन जिला महामंत्री निखिल चतुर्वेदी ने किया। सम्मेलन को भाजपा के प्रत्याशी रहे परशुराम चतुर्वेदी, प्रदीप दुबे, चौसा प्रमुख सुनीता राय, राजवंश सिंह, राणा प्रताप सिंह, मदन दुबे, सिद्धनाथ सिंह, पुनीत सिंह, ओम प्रकाश भुवन, रंजन तिवारी, हिमांशु चतुर्वेदी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान धनंजय राय, अमरेंद्र पांडे, निर्भय राय, हीरामन पासवान, अजय राय, प्रमोद मिश्रा, रमेश वर्मा, सुनील सिंह, अमर गोंड, अनिल तिवारी, टुनटुन वर्मा, विनय उपाध्याय, संजय शाह, निकू तिवारी, मृत्युंजय सिंह, प्रिय रंजन चौबे, शीला त्रिवेदी, पूनम रविदास, इंदु देवी आदि प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here