केन्द्रीय जेल में छापामारी, खाली हाथ रहा प्रशासन

0
175

बक्सर खबर। केन्द्रीय कारा बक्सर में मंगलवार की तड़के जिला प्रशासन की टीम ने छापामारी की। डीएम अमन समीर, एसपी नीरज कुमार, एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय समेत पुलिस विभाग का बहुत बड़ा अमला जेल में दाखिल हुआ। चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। लेकिन, कुछ भी विशेष हाथ नहीं लगा। सूत्रों की माने तो अंदर हर संदिग्ध स्थान पर तलाशी ली गई।

लेकिन, इस क्रम में खैनी की पुडिय़ा, माचिस, छोटे चाकू, कैंची से ज्यादा कुछ नहीं मिला। तलाशी अभियान समाप्त होने के बाद बाहर आते डीएम से मीडिया के लोगों ने सवाल दागे। उन्होंने कहा कुछ खास नहीं मिला। कुछ खैनी (सूर्ती) की पुडिय़ा व अन्य छोटे सामान मिले हैं। लेकिन, आगे भी जेल में इस तरह का अभियान चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here