जिले में एक लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य

0
420

-गैर रैयत 75 व किसान से 200 क्विंटल की होगी खरीद
बक्सर खबर। किसानों से धान का क्रय किया जाएगा। इसका आदेश सरकार ने 23 नवम्बर को जारी किया। यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह बातें संवाददाता सम्मेलन में डीएम अमन समीर ने मंगलवार को कहीं। उन्होंने बताया इस जिले को एक लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। 31 मार्च तक संबंधित एजेंसियां किसानों से क्रय करेंगी। इसके लिए जिले के 134 पैक्स एवं 8 व्यापार मंडल को अनुमति दी गई है। सहकारिता पदाधिकारी इस पर अमल करेंगे। उन्हें लगातार समीक्षा का आदेश दिया गया है।

प्रत्येक सप्ताह जिला प्रशासन भी खरीद की समीक्षा करेगा। किसानों को कोई असुविधा नहीं हो। इसका ध्यान रखा जाएगा। धान में सत्रह प्रतिशत तक की नमी स्वीकार्य है। डीएम ने यह भी बताया कि साधारण धान का समर्थन मूल्य 1868 रुपये है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि गैर रैयत से 75 क्विंटल और भू स्वामी किसान से 200 क्विंटल खरीद होगी। साथ ही 48 घंटे के अंदर किसान को भुगतान दिया जाएगा। बैठक के दौरान डीएम किसानों के लिए फिक्र मंद दिखे। उन्होंने मीडिया को इसी लिए विशेष रुप से आमंत्रित किया था। जिससे सभी लोगों तक खरीद की पुरी जानकारी पहुंच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here