राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर मना जश्न

0
57

बक्सर खबर : राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं। शनिवार को इसकी घोषणा पार्टी के निर्वाचन अधिकारी ने कर दी। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ता ने जश्न मनाया। एक दूसरे को रंग लगा खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा व संचालन संजय कुमार पांडेय जिला महासचिव ने किया। अपने संदेश में जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। दल के ऐसा नेता मिला है। पार्टी उनके नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने कहा यह ऐतिहासिक दिन है। खुशी के इस मौके पर कामेश्वर पांडेय प्रदेश संगठन सचिव, बुच्चा उपाध्याय, त्रिलोकी मिश्रा, दमरी राय, ललन मिश्रा, रामप्रसन्न द्विवेदी, अंशु तिवारी, गुप्तेश्वर चौबे, रामाकांत चौबे, महिमा उपाध्याय, पप्पु दुबे, जिन्दा जवाहर लाल, जमाल अली, निशांत कुमार, त्रियोगी मिश्रा, काली बाबु, सुरेश जायसवाल, अनिल पासवान, मो॰ मुबारक, सत्यानंद मिश्रा, वंशीधर प्रसाद, श्रीमन राय, अभिषेक जायसवाल, मो॰ जैकब, असफाक अली आदि उपस्थित रहे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here