मचा कोहरामः मायके से लौट रही आशाकर्मी की मौत

0
866

बक्सर खबरः बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर में महिला की मौत हो गई। दुर्घटना नावानगर थाना क्षेत्र के रामपुर बंगला के समीप रात 8: 30 बजे हुई। सूत्रों के अनुसार अनुसार मृत महिला पुष्पा सिन्हा अपने मायके बंजरिया से अपने ससुराल केसठ लौट रही थी। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया। बाइक चालक व आशाकर्मी गिर पड़ी। चोट लगने से आशाकर्मी पुष्पा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मृतका के पुत्र नितेश सिन्हा को पैर में चोट आई है। घटना की सूचना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार है। ग्रामीणों ने बताया कि यह इकलौती महिला थी। जो परिवार का खर्च चला रही थी। यहां किश्मत से उसके साथ दगा कर दिया।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here