प्रिया की मौत सभी लोग दंग, सवा माह में हत्या

0
3999

-दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने सास को भेजा जेल
बक्सर खबर। प्रिया की शादी 1 दिसम्बर 2020 को हुई थी। सवा माह बाद ही उसकी हत्या हो गई। इस घटना से परिवार ही नहीं पुलिस भी अवाक है। मासूम की दिखने वाली प्रिया की शादी जीवन के लिए काल बन जाएगी। यह किसी ने सोचा नहीं था। ससुराल वालों ने दहेज के लोभ में उसकी हत्या कर दी। यह आरोप उसके पिता वाल्मीकि राय ने ससुराल पक्ष पर लगाए हैं।

घटना सोमवार रात की है। डुमरांव थाना के कसियां गांव में उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह गांव वालों ने इसकी सूचना उसके मायके वालों को दी। पड़ोसी जिले रोहतास के सेमरी से बक्सर पहुंचे उसके पिता ने प्रियंका के पति रोहित चौधरी, देवर अनीश चौधरी, सास किरण देवी और ससुर समेत चार लोगों को नामजद किया।

पुलिस ने भी अपनी जांच में देखा की प्रिया के शरीर पर जख्मों के निशान हैं। उसके साथ गलत हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया। गणतंत्र दिवस होने के कारण उसे मंगलवार को जेल नहीं भेजा जा सका। आज बुधवार को उसे जेल भेजा गया। डुमरांव की पुलिस ने बताया देवर अनीश फरार है। सूचना के अनुसार उसका पति और ससुर लुधियाना में रहकर नौकरी करते हैं। वे अभी जिले से बाहर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here