हथियार तस्करी के आरोप में तीन युवक गए जेल

0
896

– असलहा व बाइक बरामद, नगर थाने की कार्रवाई
बक्सर खबर। नगर थाने की पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जो शहर में असलहों की तस्करी करते थे। पकड़े गए विवेक दुबे सिविल लाइन, प्रभात ओझा बाबा नगर व ऋषि सिंह रामरेखा घाट के निवासी हैं। हालांकि वे सभी खुद को नाबालिग बता रहे थे। ऐसा सूत्रों का कहना है। इनके पास से एक देसी पिस्तौल व बाइक बरामद हुई है।

बुधवार को इन्हें जेल भेज दिया गया। नगर कोतवाल रंजीत कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन ही मुनीम चौक से विवेक को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पूर्व से सूचना थी। यह असलहों की तस्करी कर रहा है। पूछताछ में उसने प्रभात ओझा के बारे में बताया। पुलिस ने बाबा नगर में रेड की तो एक असलहा बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर रामरेखा घाट से ऋषि सिंह को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here