गांजा पी करते थे रुपया डबल

0
1070

-सूचना मिलने पर नगर थाने ने दो को दबोचा
बक्सर खबर। गांजा पीने और पिलाने के चक्कर में दो लोग बुधवार को फंस गए। वे कुछ लोगों को यह पाठ पढ़ा रहे थे। रुपया डबल करने का जुगाड़ है हमारे पास। जिसको उन्होंने अपना जाली रोकड़ा दिखाया। उसने नगर थाने को सूचना दे दी। पुलिस ने इस आरोप में शांति नगर इलाके से सुजीत प्रजापति व नागेन्द्र प्रजापति को गिरफ्तार किया है। वे दोनों पिता-पुत्र हैं। नगर कोतवाल रंजीत कुमार ने बताया कि शांति नगर इलाके में ही मझवारी का जवाहर राम रहता है।

एक बैठकी ने इन दोनों ने उसे कागज का टुकड़ा दिखाया। जो असली नोट की तरह था। उसे प्रलोभन दिया गया। ऐसा करोगे तो रुपया डबल हो जाएगा। उन्होंने हनुमान फाटक में रहने वाले बाबू अली से उसे मिलवाया। जो इस खेल का मुख्य मास्टर माइंड था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां भी बिश दी। लेकिन, बाबू अली पुलिस की पकड़ में नहीं आया। लेकिन, उनके ठिकाने से पुलिस ने आपत्ति जनक कागज के टुकड़े बरामद किए हैं। जिसे जाली नोट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here