पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला की मौत

0
500

-अन्य चार लोग घायल, एनएच पर हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। एनएच 84 पर पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। उनमें से एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई। जिनका नाम आरती देवी (42) था। वे ग्राम धरहरा, थाना बिहियां, जिला भोजपुर की रहने वाली थीं। सूत्रों के अनुसार उनका परिवार ऑटो से शुक्रवार को बक्सर आया था।

बेटे की शादी तय होने वाली थी। बहू को देखने के लिए बक्सर में स्थान तय हुआ था। शाम में लोग वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के योगियां गांव के समीप पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। यह महिला किनारे बैठी थी। सड़क पर जा गिरी और वहीं इनकी मौत हो गई। अन्य घायलों को नजदीक के अस्पतालों में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोग वापस भोजपुर लौट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here