बंझू डेरा में बन रही है देशी शराब, सामने आई तस्वीर

0
378

-पुलिस और उत्पाद विभाग को मिल रही चुनौती
बक्सर खबर। डुमरांव थाना के बंझू डेरा में शराब बनने का सिलसिला जारी है। ऐसा नहीं कि यह बात पहली बार सामने आयी हो। पहले भी कार्रवाई होती रही है। बावजूद इसके यहां शराब बनाने का कारोबार जारी है। प्रदेश में शराब बंदी लागू है। इस वजह से पुलिस और उत्पाद विभाग के लिए यह खबर चुनौती की तरह है। चोरी छुपे शराब बनाने वाले पुलिस को चकमा देने में सफल हैं।

उनकी सहायता यहां का प्राकृतिक माहौल भी करता है। गांव से कुछ दूर ऐसी झांडिय़ां और पेड़ों के झुरुमुट हैं। जहां इस तरह का कारोबार होता है। सूत्रों का कहना है। यह इलाका पूर्व से देसी शराब के निर्माण के लिए बदनाम है। अधिकांश लोग दलित और कमजोर वर्ग के हैं। इस वजह से पुलिस भी उनके खिलाफ दंड़ात्मक कार्रवाई से बचती है। जिसका वे अनुचित लाभ उठाते हैं। लेकिन, शराब बंदी के दौर में जो तस्वीरें सामने आई हैं। वह प्रशासन के लिए खुद ही गले का फांस बन सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here