संतों के मार्गदर्शन में चलेगा राम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान

0
123

बक्सर खबर। मकर संक्रांति (15 जनवरी) से माघी पूर्णिमा (27 फरवरी) तक चलने वाले देशव्यापी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। शुक्रवार को नया बाजार स्थित श्री सीताराम विवाह महोत्सव में इसके लिए बैठक हुई। आश्रम के महंत राजाराम शरण जी महाराज की अध्यक्षता में अभियान को सफल बनाने की चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बक्सर जिले में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान पूज्य संतों के मार्गदर्शन में चलाया जाएगा।

इसके लिए बक्सर के सभी प्रमुख संतों का एक मार्गदर्शन मंडल का भी गठन किया गया। मार्गदर्शक मंडल में पूज्य राजाराम शरण जी महाराज, अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज, व्यंकटाचार्य जी महाराज, पूज्य राजगोपालाचार्य जी महाराज उपाख्य त्यागी जी, गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी, दामोदराचार्य जी महाराज, अयोध्या नाथ जी महाराज , चंद्रमा दास जी महाराज एवं राम चरित्र दास जी महाराज को मार्गदर्शन मंडल मे रखा गया है।

इस अवसर पर श्री सीतराम विवाह महोत्सव आश्रम के महंत राजाराम शरण जी महाराज ने कहा बक्सर से प्रभु श्री राम का अनन्य नाता रहा है। यह सिद्धाश्रम की भूमि प्रभु श्री राम की शिक्षा स्थली रही है। ऐसे में सभी बक्सर वासियों का यह पुनीत कर्तव्य बनता है कि अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर में बढ़ चढ़ कर अपना योगदान करें। बैठक में जिला अभियान समिति के संयोजक कन्हैया पाठक, राजेंद्र प्रसाद, चंदन प्रकाश, अंशुमान, राजेश प्रताप सिंह, राजेश सिन्हा, शंभू नाथ पांडे, अवधेश पांडे, राजू राय सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here