ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस -विरेन्द्र सिंह राठौर

0
286

-केन्द्र व राज्य सरकार के कारण किसानों की हालत पती
बक्सर खबर। बिहार विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का कद बढ़ेगा। क्योंकि इस बार के चुनाव में पार्टी अधिक सीटों से उम्मीदवार खड़े करेगी। यह बातें आज शनिवार को बिहार के प्रभारी विरेन्द्र सिंह राठौर ने कहीं। वे राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव भी है। उन्होंने कहा, पिछले चुनाव में पार्टी 41 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। उस समय महागठबंधन में जदयू भी शामिल थी। उसे 101 सीटें मिली थीं। अब वह गठबंधन में नहीं है। उसका सीधा लाभ हमारी पार्टी को होगा। इसके लिए पार्टी नेतृत्व के बीच बात हो रही है।

चुनावी मुद्दों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा। बिहार में किसानों की हालत बहुत खराब है। राज्य व केन्द्र सरकार के पास ऐसा कोई रोड मैंप नहीं है। जिससे किसानों का भला हो। आज गेहूं और चावल जिस मूल्य पर बिक रहे हैं। उससे किसानों को रोना आ रहा है। हम इन तमाम मुद्दों के साथ चुनाव में जाएंगे। मीडिया के बात करने से पहले उन्होंने बक्सर और आरा जिले के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। फिर देर शाम कैमूर के लिए रवाना हो गए। पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन,सत्येन्द्र ओझा, बजंरंगी मिश्रा, पंकज उपाध्याय व अन्य नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here