डूबने से क्रिकेट के होनहार खिलाड़ी की मौत

0
1209

– गंगौली गांव का ही रहने वाला था मृतक अंकित ठाकुर
बक्सर खबर। गंगा के भागड़ में नहाने गया युवक शनिवार की सुबह डूब गया। उसे लेकर लोग डुमरांव अनुमंडलिय अस्पताल पहुंचे। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के अनुसार बाइस वर्षीय युवक अंकित कुमार होनहार क्रिकेट प्लेयर था। सुबह मित्रों के साथ नहाने चला गया था। उसके पिता सर्वजीत ठाकुर सैप के जवान हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सिमरी सीओ अमोद कुमार व रामदास राय डेरा ओपी प्रभारी विष्णुदेव कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा। घटना के बाद घर वालों की चित्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। जवान बेटे की मौत के बाद पिता सर्वजीत ठाकुर व मां कलावती देवी का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

बड़े भाई अमित ठाकुर समेत बहनों का भी यही हाल था। मृतक दो भाई व चार बहनों में चैथे नंबर पर था। इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अपने लड़कों को गंगा के भागड़ के तरफ जाने से रोकने लगे है। लोगों ने बताया सर्वजीत का परिवार मोतीहारी में रहता है। शुक्रवार को ही पट्टीदार के यहां श्राद्धकर्म था। उसमें शामिल होने सभी लोग आए थे। लेकिन यह अनहोनी हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here