थम गई रफ्तार, नहीं बढ़ेगा पानी

0
479

-दोपहर बाद से गंगा के जलस्तर में कमी के संकेत
बक्सर खबर। चेतावनी सीमा के तरफ बढ़ रहा गंगा का जलस्तर थम गया है। शनिवार की दोपहर 12 बजे पानी का उच्चतम स्तर 59.10 सेंटी मीटर आंका गया था। उसके बाद से पानी का बढऩा रुक गया है। इसको लेकर पूरे जिले के लोग चिंतित थे। वहीं प्रशासन के हाथ-पांव भी फुल रहे थे। क्योंकि चेतावनी सीमा से पानी महज 22 सेंटी मीटर ही नीचे था। लेकिन अब ऐसा लगता है। पानी का बढऩा रुक जाएगा। क्योंकि जलस्तर पिछले पांच घंटे से बढ़ा नहीं है।

इस संबंध में पूछने पर केन्द्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता कन्हैया कुमार ने बताया कि संभावना है पानी घटेगा। क्योंकि वाराणसी और इलाहाबाद से ऐसी सूचना मिल रही है। वहां पानी कम होना शुरू हो गया है। जलस्तर के थमने की खबर से सभी को राहत मिली है। क्योंकि गंगा के कारण उससे जुड़ी सहायक नदियों में दबाव बढ़ गया था। उन नदियों के किनारे बसे अनेक गांवों में पानी पहुंच गया था। ऐसे सभी इलाके के लोगों को अब राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here