आखिर पवन ने क्यों गुुपचुप तरीके से रचाई शादी 

0
3772
बक्सर खबर : अपने बेलौस और बिंदास अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गायक पवन सिंह ने मंगलवार को गुपचुप तरीके शादी रचा ली। यह शादी मुंबई, बनारस और पटना में नहीं बल्कि बलिया जिले के चित्तबड़ा गांव के एक होटल में सादे समारोह में हुई। उनकी पत्नी ज्योति सिंह बलिया जिले के एक क्षत्रिय परिवार से संबंध रखती हैं।
एसे में उनके प्रशंसकों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि पवन ने अपनी शादी को गोपनीय क्यों रखा? वह चाहते तो धूमधड़ाके से अपनी शादी कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यहां यह जान लेना जरूरी है कि पवन की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी का निधन कुछ वर्ष पहले हो गया था।

चितबडा गांव का होटल जहां हुई शादी
मूल रूप से आरा जिले के जोखहरी गांव के पवन सिंह  का भोजपुरी फिल्मों में बड़ा नाम है। गायन से शुरू कर भोजपुरी सिनेमा के स्टार बनने तक का उनका सफर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। फर्श से अर्श तक की उनकी कहानी को लोग बड़े चटखारे लेकर सुनाते हैं। उनके प्रशंसकों को जैसे ही उनकी शादी की खबर लगी वे चर्चा में तल्लीन हो गए। उन्हें समझ में  नहीं आ रहा कि इतना बड़ा स्टार अपनी शादी के आयोजन को छुपाकर क्यों रखा। समारोह में परिवार के सदस्यों और चंद रिश्तेदारों के अलावा मायानगरी के कुछ करीबी मित्रों को ही बुलाया गया था। आम लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई।
हेरिटेज विज्ञापन
बता दें कि पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह के अफेयर के चर्चे लगातार मीडिया की सुर्खियां बनती रही हैं। पवन के प्रशंसकों को भी अक्षरा के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही थी। लोग अनुमान लगा रहे थे कि अक्षरा और पवन आगे चलकर परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। इस बीच जैसे ही पवन की शादी की बात सरेआम हुई लोग तरह तरह की चर्चा में मशगूल हो गए। सूत्रों ने बताया कि हाल के दिनों में ही लड़की देखने और सगाई की रस्म को पूरा किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here