रातभर चला चैता गायन, झूमते रहे श्रोता

0
154

बक्सर खबर : जिले के सोनवर्षा पंचायत के गांव रामनगर में दो-गोला चैता का आयोजन हुआ। बुधवार की रात हुए आयोजन में एक तरफ से मुन्ना माखन और दूसरी ओर से शंभु कुमार ने नेतृत्व किया। गणेश वंदना से शुरुआत कर गायकों ने एक से बढ़कर एक चैता गीत सुनाए।

समारोह का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि सह किसान नेता मंटू पटेल ने किया। उन्होंने आयोजक अनिल गिरी को बधाई दी। संचालन गोधन गिरी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में जंगबहादुर चौधरी, गया चौधरी, सिद्धनाथ गिरी, शिवाधार फौजी, रविन्द्र व्यास, विरेन्द्र गिरी, विरेन्द्र मास्टर, मुन्ना चौधरी, बच्चा मास्टर, जग नरायण सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here