खुले में शौच करना बना जानलेवा, किशोरी की मौत

0
1203

बक्सर खबर। सुबह शौच के लिए घर से निकली किशोरी की मौत हो गई। जिसके सामने अभी पूरा जीवन था। वह अचानक ही चल बसा। इसके लिए किसको जिम्मेवार कहा जाए। घटना रविवार की सुबह खरहना गांव में हुई। यह धनसोई थाना की सीमा में आता है।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार ज्योति कुमारी (16) अरविंद कुमार की पुत्री थी। गांव से बाहर एक गड्ढ़े में डूब जाने के कारण उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह वह घर से बाहर गई थी। इसी दौरान दुखद वाकया हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जन प्रतिनिधि वहां पहुंचे। परिवार को सांत्वना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here