‌‌‌‌संक्रमितों की संख्या में 73 का इजाफा, कुल आंकड़े 1518

0
1969

-बक्सर और सिमरी में सर्वाधिक मामले
बक्सर खबर। आज शुक्रवार को जिले में कुल 73 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1815 हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार आज 7 अगस्त को कुल सक्रिय रोगियों की संख्या 646 एवं ठीक होने वालों की संख्या 872 है। अर्थात पिछले चौबीस घंटे के दौरान 60 लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि सक्रिय रोगियों की संख्या 592 से बढ़कर 646 हो गई है।

आज की सूची पर नजर डाले तो बक्सर शहर में खास इजाफा नहीं हुआ है। लेकिन, बक्सर सदर प्रखंड को मिलाकर कुल 16 नए केस सामने आए हैं। वहीं डुमरांव अनुमंडल के सिमरी प्रखंड में कुल 14 मामले नए आए हैं। इनमें बलिहार गांव में ज्यादा मरीज मिले हैं। इसी तरह चौसा, राजपुर, ब्रह्मपुर, नावानगर, केसठ में भी नए संक्रमितों की पहचान हुई है।

संक्रमण सामुदायिक रुप में न फैले। इसके लिए तमाम इंतजाम हो रहे हैं। पदाधिकारी गांव-गांव घूम रहे हैं। मुहल्लों को बैरिकेट किया जा रहा है। लेकिन, यह सारे प्रयास तभी सफल होंगे। जब लोग स्वयं नियमों का पालन करेंगे। यह बात अब किसी से छीपी नहीं रही कि खतरा हर जगह मौजूद है। इसी बीच कुछ लोगों ने शिकायत की है। प्रशासन रैपिड कीट से जांच कर रहा है। उसके नतीजे सही नहीं है। ऐसी बात राजपुर के सिकठी गांव के लोगों ने एक दिन पहले फोन पर कहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here