लॉकडाउन तीन में कोई ढील नहीं : डीएम

1
2360

– सुबह से शाम सात तक खुलेंगी आवश्यक दुकानें
बक्सर खबर। लॉकडाउन के तीसरे चरण में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। यह जानकारी आज सोमवार को डीएम अमन समीर ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। सख्ती के साथ जिले में तीसरे चरण का पालन होगा। किसी बाइक पर एक व्यक्ति एवं कार में चालक के अलावा सिर्फ दो लोग ही सफर कर सकेंगे। इसका सख्ती से पालन करने के लिए दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। क्योंकि कई जगह ऐसा देखा जा रहा है। लोग आवाजाही कर रहे हैं।

डीएम ने बताया आवश्यक सेवा को छोड़ किसी तरह की दुकानें नहीं खुलेंगी। इसका समय सुबह सात से शाम सात बजे का होगा। यहां आपको बता दें कि पूर्व में सुबह छह से शाम छह बजे तक का आदेश था। लेकिन, आज की पीसी में यह बात सामने आई है। नए आदेश से कुल समय में बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन, सुबह की जगह शाम में एक घंटे को बढ़ाया गया है। डीएम ने यह भी कहा कि 65 वर्ष और उससे अधिक आयु एवं 10 वर्ष या उससे कम के बच्चे बाहर नहीं जाएंगे। इसके अलावा गर्भवती महिला भी घर में ही रहें। ऐसे लोगों को सिर्फ मेडिकल एमरजेंसी की हालत में ही बाहर निकलने की अनुमति होगी।

1 COMMENT

  1. शहर के हर क्षेत्र में सर देखा जा रहा है कि लोग बाहर बाइक पर डबल कमरे कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here