चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

0
1187

-लॉकडाउन के दौरान सिकरौल पुलिस की दूसरी सफलता
बक्सर खबर। जिले की पुलिस सक्रियता बरत रही है। इसका प्रमाण दिया है डुमरांव अनुमंडल की सिकरौल पुलिस ने। आज उसने चोरी की बाइक के साथ विशाल कुमार को गिरफ्तार किया। वह दिनारा थाना के मिलकी गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया बराढ़ी गांव से विजय प्रसाद यादव की बाइक घर से 24 अप्रैल को चोरी हो गई थी। सबको शक था, किसी जानने वाले ने ही ऐसा किया है। क्योंकि गांव में बाहरी चोर तो आने से रहा।

पुलिस चोर की तलाश में जुटी थी। आज यह बाइक समेत जा रहा था। गोपपुर के पास सिकरौल थाने की पुलिस ने चेक पोस्ट बनाया है। आज यह युवक वहां से गुजर रहा था। उसकी तलाश तो पुलिस को पहले से थी। सो उसे दबोच लिया गया। ऐसी ही सफलता कुछ दिन पहले सिकरौल पुलिस को मिली थी। उसने हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले दो युवकों को बाइक और फोन के साथ गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here