अच्छी खबर : जिले ने तोड़ दी कोरोना की चेन

1
6329

-26 रिपोर्ट का इंतजार, 18 और मिले हैं नेगेटिव, दूसरी रिपार्ट का इंतजार
बक्सर खबर। जिले के लिए अच्छी खबर है। अब कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन टूट गई है। लेकिन, इसका प्रसार आगे न हो। इसके लिए जरुरी है। जब तक लॉकडाउन है। हम किसी तरह की लापरवाही न बरतें। यह बातें आज सोमवार को जिलाधिकारी अमन कुमार समीर ने संवाददाता सम्मेलन में कहीं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा। और 18 लोग नेगेटिव मिले हैं। लेकिन, उनकी दूसरी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ठीक होने की रिपोर्ट सार्वजनिक होगी। उसकी कुछ आवश्यक प्रकिया होती है। जिस पर काम चल रहा है।

मीडिया ने प्रश्न किया, एक सिपाही जो यहां छुट्टी पर आया था। वह जहां गया था। पॉजिटिव मिला है। उस दिशा में क्या कदम उठाया गया है। डीएम ने कहा, उसे परिवार और संपर्क में आए कुल 6 लोगों की जांच रिपोर्ट भेजी गई है। उसका इंतजार है। इसके अलावा और बीस लोग हैं। जिनकी जांच रिपोर्ट गई है। इनमें कुछ पुराने लोग हैं। जो एक जांच में नेगेटिव आए थे। लेकिन, कहीं कोई चूक न रहे। इस लिए पुन: जांच के लिए भेजा गया है। इन 26 पर हमारी निगाह टिकी है। अगर इनमें कोई संक्रमित नहीं पाया गया। तो हम इसकी बढ़ती चेन को तोडऩे में सफल हो जाएंगे।

1 COMMENT

  1. bhagwan kare AAP buxar ko surakchhit rakhane me
    sabse aage safal ho jai hind, Raju buxar bihar se

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here