बिजली की चपेट में आया नेवी का जवान, मौत

0
652

बक्सर खबर। आज दोपहर के वक्त बिजली का करंट लगने से युवक की र्दनाक मौत हो गई। घटना कृष्णाब्रह्म थाना के चैकियां गांव की है। जहां लीला यादव के पुत्र रामकुमार यादव ( 25) वर्ष के साथ ऐसा हुआ। सूत्रों की माने तो घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि घर वाले उनको लेकर आनन-फानन में डुमरांव अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवारिक सूत्रों के अनुसार घर में लाईट बार-बार कट हो रही थी। जिसे देखने घर से बाहर निकले ही थे। तभी बाहर घर की तरफ आ रहा तार उनके उपर गिर पडा। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत की सूचना मिलने के बाद पीडि़त की पत्नी दहाड़े मार कर रो रही थी। चार साल का मासूम बच्चा कुछ समझ नही आ रहा था। वह बार-बार मां को चुप करा रहा था। वहीं रूबी गर्भवती है। मृतक युवक मार्चेंट नेवी में कार्यरत था। हाल ही में छुट्टी आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here