तेजस्वी के कार्यक्रम में दो सौ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

0
538

-आयोजक, प्रायोजक किसी का नाम फिलहाल शामिल नहीं
बक्सर खबर। राजद नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को चक्की आए थे। उन्होंने नया भोजपुर और लक्ष्मणडेरा में पार्टी के दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इन कार्यक्रमों में दोनों जगह लॉकडाउन का उल्लंघन हुआ था। लेकिन, एक जगह इस मामले में प्राथमिकी हुई है। जानकारी के अनुसार चक्की के भरियार ओपी में दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ राजस्व कर्मचारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।

जिन्हें कार्यक्रम स्थल का दंडाधिकारी बनाया गया था। सूचना के अनुसार आयोजक, प्रयोजक किसी को नामजद नहीं किया गया है। बल्कि जमा भीड़ ही इसका निशाना बनी है। वैसे सूत्रों की माने तो अज्ञात लोगों में किसी का नाम जुड़ सकता है। हालांकि यहां तेजस्वी के अलावा, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, ब्रह्मपुर के विधायक शंभु यादव व राजद के अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। उनमें से किसी का नाम मुकदमें में शामिल नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here