पत्रकार को मातृ शोक, संघ ने व्यक्त की संवेदना

0
194

बक्सर खबर। युवा पत्रकार बंजरंगी कुमार की माता जी का आज शनिवार को स्वर्गवास हो गया। आशा देवी की उम्र लगभग 50 वर्ष थी। आज से पहले उनको कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। लेकिन, अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस दुखद घटना पर बक्सर पत्रकार संघ के सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट किया है। संघ के उपाध्यक्ष अरविंद चौबे ने बताया कि बजरंगी दैनिक भास्कर के संवाददाता हैं। मूल रुप से धनसोई के निवासी हैं। उसी इलाके से खबर संकलन भी करते हैं। उनके पिता धनश्याम प्रसाद व अन्य परिजन इस दुखद वाकये से बहुत ही आहत हैं। आज ही उनका दाहसंस्कार चरित्रवन स्थित मुक्तिधाम पर किया गया।

शोक प्रकट करने वालों में संघ के संरक्षक रामएकबाल ठाकुर, बबलू उपाध्याय, अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, महासचिव बंटी, सचिव रवि मिश्रा, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, दैनिक भास्कर के कार्यालय प्रभारी मंगलेश तिवारी, अमित सिंह, हिन्दुस्तान के कार्यालय प्रभारी नीरज पाठक, प्रमोद चौबे, धर्मेन्द्र पाठक, जितेन्द्र कुमार, चन्द्रकेतु पांडेय, संजय उपाध्याय, गिरीश दुबे, गोल्डी प्रसाद, दिलीप ओझा, विनित दुबे, सोनी, मो मोइन, सत्येन्द्र चौबे, विनोद कुमार, शेषनाथ पांडेय, चन्द्रशेखर सिंह, राजेश कुमार, गिरधारी अग्रवाल, अजय कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार, सुंदर लाल, पंकज कुमार, राजू ठाकुर, रजनिकांत, अफगान, दिनेश राय, सुनिल शर्मा समेत जिले भर के संवाददाता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here