पुलिस के हत्थे चढ़े अमर, अकबर, एंथनी

0
1028

-डुमरांव पथ पर लूट की वारदात को दे रहे थे अंजाम
बक्सर खबर। आज डुमरांव पुलिस के हत्थे तीन युवक चढ़ गए। जो लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। घटना शनिवार दोपहर के वक्त की है। यह तीनों डुमरेजनी मंदिर के पास चरपोखरी के व्यक्ति को लूट रहे थे। तभी किसी ने देखा और इसकी सूचना डुमरांव के एसडीपीओ केके सिंह को दी। यह स्थल डुमरांव थाने की महज कुछ दूरी पर स्थित है। पुलिस वहां पहुंची तो कुल पांच युवक ऐसा करते दिखे। सभी चौकन्ने थे। देखते ही भागने लगे। लेकिन उनमें से तीन को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। जिनके नाम मोहित यादव, ब्रजेश उपाध्याय, दोनों ग्राम मझरियां व रवि मिश्रा ग्राम पडऱी है।

पुलिस के अनुसार यह सभी मारुति कार से सासाराम की तरफ जा रहे थे। डुमरांव-बिक्रमगंज मार्ग पर उन लोगों ने डुमरेजनी मंदिर के समक्ष एक व्यक्ति को आते देखा। जो चरपोखरी से डुमरांव की तरफ आ रहा था। इन युवकों ने उसे रोका और उसका सामान छीनने लगे। किसी अन्य ने यह नजारा देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को शक है। यह सभी अपराधी प्रवृति के युवक हैं। क्योंकि दो-तीन पहले बैंक में रुपया जमा करने गए अधेड़ से भी उन्होंने 42 हजार रुपये झटक लिए थे। बैंक से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में ऐसा करने वालों को जो हुलिया है। वह इनसे मेल खाता है। अब पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। इनकी मारुति स्वीफ्ट कार भी जब्त कर ली गई है। सच क्या सामने आता है। इसका जल्द ही खुलासा होगा। लेकिन, फिलहाल इन सभी को राहजनी के आरोप में अंदर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here