मंत्री से की मांग, बक्सर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाया जाए

0
374

बक्सर खबर: नई दिल्ली स्थित ट्रांसपोर्ट भवन में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस से शुक्रवार को मुलाकात की। इन दोनों ने बक्सर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे बक्सर के विकास के लिए हर संभव मदद करेंगे।

रोहित कुमार सिंह ने कहा की केंद्रीय मंत्री को बक्सर के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया गया। बक्सर मिनी काशी है,भगवान राम की ज्ञानस्थली है। बक्सर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने से देश के साथ ही बिहार को भी विदेशी पर्यटक भी मिलेंगे। यही नहीं बक्सर की पहचान विश्व पटल पर स्थापित होगी। प्रतिनिधिमंडल में युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव उमेश राय भी शामिल थे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here