वोकल फॉर लोकल : हमारा नया साप्ताहिक कालम

1
504

बक्सर खबर। आज कृष्ण जन्माष्टमि है। दिन है बुधवार। इस पावन मौके पर बक्सर खबर ने एक नया संकल्प लिया है। प्रत्येक सप्ताह बुधवार को हम एक खबर प्रकाशित करेंगे। जिसमें स्थानीय लोगों के हुनर, व्यवसाय, लघु उद्योग को प्रमोट किया जाएगा। उन प्रमुख कारीगरों को भी, जो कुछ अच्छा बनाते और खिलाते हैं। अर्थात इस कड़ी में खाना-खजाना भी जुड़ा रहेगा। इस साप्ताहिक कालम को हमने नाम दिया है “वोकल फॉर लोकल” । हमारा यह प्रयास अपने जिले के उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए है। जो आत्मनिर्भर बनने की राह पर हैं। अपने क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं।

उन्हें आवश्यकता है मदद की। बक्सर के लोगों के सहयोग की। हम उसमें सहायक हो सकते हैं। जिस तरह बक्सर खबर, एक शहर का छोटा न्यूज ब्रांड है। उसे आपके सहयोग ने आगे बढ़ाया है। उसी तरह आपके सहयोग से वे लोग भी आगे बढ़ेगें। अगर हम उनकी मदद के लिए आगे आएं। लेकिन, यह सिर्फ हमारे सहयोग से ही संभव नहीं। प्रोडक्ट देने वाले को भी गुणवत्ता बनाए रखनी होगी। लोगों की पसंद बनने के लिए आपको बेहतर बनना होगा।

हम इस अभियान में आप सभी पाठकों का सहयोग और सुझाव चाहते हैं। यह तो सभी को पता है। जब तक व्यक्ति, समूह, संस्था, समाज आत्म निर्भर नहीं होगा। तब तक मुश्किलों का दौर समाप्त नहीं होगा। हमारे कुछ और भी साप्ताहिक काल में हैं। जैसे रविवार को इनसे मिलिए, मंगलवार को यह भी जाने, शुक्रवार को माउथ मीडिया। अब इस कड़ी में लोक फॉर वोकल का नाम भी जुड़ गया है। जो बुधवार को प्रकाशित होगा। इसमें किस तरह के लोगों को जगह दी जाए। इसके लिए आप हमें अपने सुझाव दें। आप कमेंट भी कर सकते हैं, इमेल पर भी सुझाव आमंत्रित हैं ।

1 COMMENT

  1. Hello sir Mai Hindi or bhojpuri manoranjak shayari(rajnitik, motivational,premras) Likha hu or “how to make your life easy” jiwan shaili Ka speaker hu. Kya Mai Apke akhbaar me column likh sakta hu?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here