‌‌‌तीन बच्चों की मां से इश्क में पड़े जान के लाले

1
8522

-युवक ने खा ली नींद की गोलियां, अब हालत बेहतर
बक्सर खबर। तीन बच्चों की मां से युवक को इश्क हो गया। उसके चक्कर में ऐसा पड़ा की मंदिर में जाकर शादी कर ली। जब घर वालों ने यह जाना तो मना किया। यह क्या पागलपन हैं। लेकिन, कच्ची उम्र का नौजवान किसी को बात समझने को तैयार नहीं था। उसे घर लाने पर आमादा हो गया। जब उक्त महिला के पास पहुंचा तो उसने जाने से इनकार कर दिया। उसे ही अपने रहने के लिए कहने लगी। यह बात महिला के पति को भी पता चली। उनके बीच सौदा होने लगा। तुम अपनी संपति हमारे नाम करो। आखिर किस भरोसे वह तुम्हारे साथ जाएगी।

तब उसे पता चला। वह तो पति-पत्नी द्वारा ठगा जा रहा है। जब बुदि्ध ठिकाने आई तो रात में नींद की गोलियां खा लीं। उसकी हालत नाजुक हो गई। घर वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे वाराणसी रेफर किया गया है। सूचना के अनुसार वह पहले से बेहतर है। साथ ही उसे अपनी गलती का एहसास भी हो गया है। यह घटना शहर के पीपी रोड से लगे एक मुहल्ले की है। युवक की उम्र महज 18 वर्ष है। उसके पिता भी दुकान-दौरी लगाकर परिवार चलाते हैं। शहर में अपना घर है। संपति के नाम पर बस वही है। ऐसे में युवाओं को समझना होगा। कच्ची उम्र का प्यार कितना खतरनाक होता है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here