नेता जी की धुनाई, पहुंच गए अस्पताल

0
2558

बक्सर खबर : चौसा-रामगढ़ मार्ग पर ललमन के डेरा के पास कुछ लोगों ने नेता जी को जमकर धोया। उनको इतना पीटा कि इलाज कराने के लिए वाराणसी ले जाया गया है। घटना बुधवार दोपहर एक बजे लगभग की है। घायल वीर प्रकाश राम राजपुर थाना नागरपुर गांव के रहने वाले हैं। घटना की तस्दीक के लिए बात करने पर थानाध्यक्ष ने कहा इस सिलसिले में पीडि़त पक्ष द्वारा कोई सूचना थाने को नहीं दी गई है। मीडिया की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया है।

मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पंचायत चुनाव में किश्मत आजमाने वाले वीर प्रकाश राम का गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद है। जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। इस घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्रों की माने तो वीर प्रकाश पिता स्व. श्रीनिवास राम बुधवार को न्यायालय गए थे। जिला मुख्यालय से लौटने के क्रम में चौसा-रामगढ़ मार्ग पर कुछ लोगों ने उन्हें ललमन के डेरा के पास रोका। वहीं जमकर धुनाई कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here