किसान मोर्चा ने वर्चुअल रैली के लिए आयोजित किया कार्यक्रम

0
130

बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी किसानमोर्चा बक्सर ने शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर वर्चुअल रैली को सफल बनाने का प्रयास किया। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता में बाइपास रोड बक्सर के एक सभागार में कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। जिसमें किसानमोर्चा के रंजन तिवारी(प्रदेश महामंत्री), विंध्याचल पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुशील कुमार राय (प्रदेश प्रवक्ता), मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रैली के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल एवं बक्सर के सांसद व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे थे।

इस कार्यक्रम में किसानमोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। जिसमें जिला महामंत्री रोहित ओझा, लक्ष्मण पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, धनंजय राय, उमाकांत पाण्डेय, आशानंद सिंह, सुनील राम, सुनील सिंह, मुन्ना सिंह, दीपक कुमार दुबे, अशोक कुशवाहा, शैलेन्द्र राय, मनोज राय, सुनील पाठक, विकास कायस्थ, महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गावती चतुर्वेदी, तेज प्रताप सिंह विधि प्रकोष्ठ इत्यादि कार्यकर्ताओं द्वारा इस वर्चुअल रैली को देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here