कर्नाटक के नाटक पर कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

0
294

बक्सर खबर। कर्नाटक में पिछले दो दिनों से जारी नाटक का अभी अंत नहीं हुआ है। वहां राज्यपाल के द्वारा भाजपा नेता येदुरप्पा को मुख्यमंत्री की शपथ दिला दी गई है। इस राजनीतिक उठा-पटक के बाद कांग्रेस ने जमकर नारेबाजी की। गुरुवार को जिला मुख्यालय पर भी पार्टी अध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन की मौजूदगी में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया। अध्यक्ष ने इस घटना को लोकतंत्र का अपहरण बताया।

add

उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा हमने अपने अतीत को याद करते हुए एक और जंग लडऩी है। वह होगी राष्ट्र विरोधी, संविधान विरोधी सरकार के खिलाफ। अन्य नेताओं ने कहा अब सिर्फ उच्च न्यायालय पर उम्मीद है। कल जरुर विधि सम्मत फैसला होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, कामेश्वर पांडेय, राहुल आनंद, बजरंगी मिश्रा, राजर्षि राय, विनय सिंह, संजय पांडेय, राजा रमण, अजय तिवारी, करूणानिधि दुबे, राजीव रंजन, रामप्रसंन्न द्विवेदी, रामाकांत चौबे, जमाल अली, निशांत कुमार, अनिल पासवान, अमित त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here