जय श्री राम के नारों से गूंजा किला मैदान

0
1156

बक्सर खबर : देवी जागरण एवं जगराता के मशहूर कलाकार लखवीर सिंह लख्खा मंगलवार की रात बक्सर में थे। राम कीर्तन से अपने कार्यक्रम का आगाज करने वाले लख्खा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग किला मैदान में एकत्र हुए। जोश से भरे लोगों को देख उन्होंने जय श्री राम के नारों वाला गीत गाया। जिसे सुनकर पूरा मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज गया।

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, एवं बम-बम भोले जैसे पुराने व लोकप्रिय गीतों को सुनाकर लोगों को आधी रात तक उन्होंने नचाया। मां वैष्णवी पूजा समिति के संयोजक गोपाल उपाध्याय आदि के सहयोग से यह भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके अलावा आयोजन में अशोक मिश्रा, विनय मिश्रा, भुटू यादव, गोलू गोसाई आदि कलाकार शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here