डीएम ने देखे शहर के गंगा घाट, अधिकारी नापते रहे पानी

0
446

बक्सर खबर : जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने बुधवार को शहर के गंगा घाटों का जायजा लिया। छठ पूजा के पूर्व निरीक्षण पर निकले डीएम के साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिनसे डीएम ने यहां का हाल जाना और आवश्यकता पडऩे पर तट के किनारे का वाटर लेबल भी चेक कराया। यह कार्य उन्होंने इस लिए कराया। जिससे यह तय हो सके कि किस घाट पर कितनी दूरी पर पानी में रेड मार्क अथवा बैरीकेटिंग कराया जाना चाहिए।

उन्होंने साथ चल रहे अधिकारियों से कहा जो घाट खतरनाक हों। उनकी पहचान कर आवागमन के लिए व्यवस्था बहाल करें। जरुर पड़े तो रास्ते को बदलें अथवा घाट उपयोग के लिए लायक नहीं हों तो वैसी स्थिति में नगर परिषद को तत्काल निर्देश जारी कर जरुरी इंतजाम किए जाए। नाथ घाट से बोट पर सवार हुए डीएम पहले सुमेश्वर स्थान घाट की तरफ गए। वहां लौट पुन: रामरेखा घाट होते गंगा सेतु तक का अवलोकन किया। यह उनका पहला निरीक्षण था। चलते-चलते सबको हिदायत दी। अगले निरीक्षण से पूर्व सभी जरुरी इंतजाम हो जाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here