गांव और मुहल्लों से आ रही हैं सूचनाएं

1
1532

-बाहर से आने वाले गांव में ले रहे हैं शरण
बक्सर खबर। अब लोग भी चौकन्ने हो गए हैं। अगर कोई गांव में आकर छिप जाता है। तो उसकी सूचना मीडिया और प्रशासन तक भी पहुंच रही है। लेकिन, जब कोई नहीं सुनता तो लोग उसे शक की नजर से देखते हैं। ऐसी खबरें जिले के हर हिस्से से आ रहीं हैं। लेकिन, लोगों की शिकायत है। कंट्रोल रुम को फोन करने पर कोई माकूल जवाब नहीं देता। एक तो घंटों परिश्रम के बाद फोन मिलता है। उपर से गैर जिम्मेराना जवाब। ऐसे कुछ लोगों ने हमारे कार्यालय को भी सूचित किया है। विश्वामित्र होटल के पीछे एक युवक बाहर से आकर रुका है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

शहर के मछरहटा पुल से भी एक युवक ने बताया। यहां बाहर से एक परिवार एंबुलेंस से आया है। कंट्रोल रुम को सूचना दी तो कहने लगे बीडीओ से बात करें। गुरुवार को भी ऐसी शिकायत कुल्हडिय़ा के एक व्यक्ति ने की। उन्होंने बताया राजू नाम का युवक बाहर से आया है। ग्रामीण विरोध के कारण दिन में रेल पटरी के पुल के नीचे रह रहा है। कंट्रोल को फोन किया। जवाब नहीं मिला। आज शुक्रवार को एक ग्रामीण ने फोन कर बताया। चुआड़ गांव में कुछ लोग बाहर से आए हैं। यह कोरानसराय थाना के अंतर्गत आता है। घर में रह रहे हैं, इनकी संख्या पांच के लगभग है। चौसा प्रखंड के तिवाय गांव से सूचना मिली। यहां दिल्ली से 5 एवं महाराष्ट्र से 3 लोग आए हैं। सभी आठो गांव में रह रहे हैं। ऐसी शिकायतें रोज की है। इन सभी क्वॉरंटाइन किया जाना चाहिए।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here