डीएम ने पदाधिकारियों को चेताया, बंद न रहे सरकारी नंबर

0
1836

-जिला कंट्रोल रुम के बारे में भी आ रही है शिकायत
बक्सर खबर। लोग परेशान हैं। उन्हें हर सुविधा मिल सके। इसके लिए उन्हें भी थोड़ा धैर्य रखना होगा। परिस्थिति विकट है। इसमें संयम बनाए रखना बहुत जरुरी है। बाहर से आने वालों को क्वॉरंटाइन करने का लक्ष्य इस लिए रखा गया है। जिससे गांव के लोगों को संभावित संक्रमण से बचाया जा सके। लेकिन, कुछ जगहों से लगातार शिकायत मिल रही है। कभी जिला कंट्रोल रुम के बारे में तो कभी संबंधित पदाधिकारियों के बारे में।

इस समस्या की तरफ जिलाधिकारी का ध्यान भी गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को चेतावनी दी। सरकारी नंबर बंद न करें। यह गंभीर लापरवाही है। डीएम अमन समीर ने मीडिया को कहा है। ऐसे लोगों को सावधान किया गया है। इसके अलावा उन्होंने सभी सेंटरों में पेयजल, भोजन और आवासन को दुरूस्त करने की हिदायत दी है। वहीं कई लोगों ने शिकायत की है। जिला कंट्रोल रुम को बाहर से आए लोगों के बारे सूचना देने पर वे कहते हैं। बीडीओ को फोन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here