कोरोना अपडेट : आज 56 की रिपोर्ट आई नेगेटिव

0
770

-जिले में क्वॉरंटाइन लोगों की संख्या पहुंची छह हजार के पार
बक्सर खबर। नजर डालते हैं आज शुक्रवार के अपडेट पर। जिला प्रशासन ने आज दोपहर के वक्त तक हो सूचनाएं जारी की हैं। उनके अनुसार आज 56 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। सभी नेगेटिव रहे। नए 26 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। तीन संक्रमित का इलाज चल रहा है। वहीं बाहर से आने वालों का सिलसिला जिले में जारी है। अब तक कुल 91 केन्द्र खोले जा चुके हैं। यहां 6 हजार 335 लोग प्रवास कर रहे हैं।

आज ट्रेनों से लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को दोपहर तक दो ट्रेनें आई। जिनसे कई जिलों के लोग आए। इनमें 37 बक्सर के थे। आज रात तक दो और ट्रेनें आनी हैं। प्रशासन ने जिले की सीमा के नजदीक प्रवासी मजदूरों के लिए कैंप बनाया है। वहां 197 लोग यहां हैं। प्रशासन ने जिले में तीन ऐसे शिविर बनाए हैं। जहां निर्धन, भिक्षुक और असहाय लोगों को आश्रय दिया जा रहा है। इन केन्द्रों में 430 लोग रह रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here