-बेरोजगारी के नाम पर, पीटी गई ताली और थाली

0
556

-सोशल कंपेन का असर,  केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी
बक्सर खबर। बेरोजगारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर चले कंपेन का असर शनिवार को देखने के लिए मिला। बाजार समिति परिसर में कुछ युवा एकत्र हुए। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारे बाजी की। हालांकि अभियान राजनीतिक चासनी से लबरेज दिखा। इसमें कई ऐसे लोग मौजूद थे। जो विपक्ष की राजनीति से सरोकार रखते हैं।

लेकिन लोकतंत्र में विरोध जायज है। भले ही वह किसी के द्वारा किया जाए। ऐसा पूर्व वार्ड पार्षद निसार अहमद ने कहा। वे इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसे अपने नेतृत्व हुआ कार्यक्रम बताया। विरोध प्रदर्शन के लिए लॉकडाउन के दौरान जिसे एकजुटता का हथियार बनाया गया था। उसी ताली थाली को इन लोगों ने विरोध का हथियार बनाया।
आप देख सकते हैं इस बुलेटिन में इसकी झलक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here