17 मिले संक्रमित, कोरोना नियंत्रण में

0
1071

बक्सर खबर। जिले में कोविड संक्रमण फैलने की गति धीमी हुई है। लोग जागरुकता दिखा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन भी रोको-टोको अभियान चला रहा है। आज रविवार की जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक जिले में कुल संक्रमित मिले लोगों की संख्या 2882 पहुंच गई है।

इसमें से 2725 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में कुल 157 लोग सक्रिय हैं। जिला प्रशासन लोगों से लगातार सामाजिक दूरी का पालन करने एवं मास्क का प्रयोग बाहर निकलते समय करने की सलाह दे रहा है। इसकी वजह यह है कि आज 6 सितम्बर को बिहार में लागू लॉकडाउन की अवधि समाप्त हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here