बाइक चोरी करने वाले गिरोह का उद्भेदन

0
2143

-सात गिरफ्तार, दो बाइक बरामद
बक्सर खबर। जिले में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी को आज जेल भेज दिया गया। इनके पास से दो बाइक बरामद की गई है। कुछ और का सुराग मिला है। जिनकी तलाश जारी है। रविवार को यह जानकारी डुमरांव के एसडीपीओ केके सिंह ने दी। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया दो लोग शनिवार को गिरफ्तार हुए थे। पांच को आज गिरफ्तार किया गया। इनके नाम जितेन्द्र यादव, अनिल कमल चौबे, ज्योतिष यादव है। इन्हें जवहीं इलाके से गिरफ्तार किया गया।

नया भोजपुर ओपी की टीम ने ब्रह्मपुर के मुकेश कुमार व तेजू मियां को गिरफ्तार किया। सभी कम उम्र के नौजवान हैं। एक दिन पहले सिमरी पुलिस ने मझवारी मोड़ के पास से चंदन यादव निवासी लक्षमण डेरा चक्की, मोनू कुमार शक्ति नगर , थाना मुफस्सिल को गिरफ्तार किया था। गिरोह का खुलासा कैसे हुआ। यह पूछने पर उन्होंने कहा। वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक सिमरी के मझवारी मोड के पास पकड़े गए। उन्होंने पहले तो पुलिस को झांसा दिया। फिर पूछताछ में पता चला। दोनों बाइक चोरी की है।

वहां पकड़े गए चंदन यादव व मोनू ने बताया कि बाइक चोरी कर बेचने का मुख्य कारोबार ब्रह्मपुर के मुकेश कुमार और तेजू मियां करते हैं। पुलिस की एक टीम ने उन्हें दबोचा। उनके बयान पर नैनिजोर ओपी के जवहीं से तीन लोग गिरफ्तार हुए। जिनके नाम जितेन्द्र यादव, अनिल कमल चौबे वे ज्योतिष कुमार यादव है। यह गिरोह टीन एजर का है। अभी जिले में ही वाहन चोरी करता और बेचता है। इसका एक सदस्य पहले भी आम्र्स के साथ गिरफ्तार हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here