पति को मायके बुला, रात में करा दी हत्या, सुबह मिला शव

0
3929

बक्सर खबर : पत्नी ने पति को ऐसा धोखा दिया। जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। स्वयं मायके में रह रही किरण देवी ने दीपक यादव को घर बुलाया। छह माह की बेटी और पत्नी के स्नेह में वह बगैर किसी संदेह के ससुराल पहुंच गया। रात के वक्त जब वह कमरे में सो रहा था। उसके उपर अचानक कुछ लोगों ने हमला किया। चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सुबह डुमरांव में शहर में इसकी चर्चा फैल गई। घर बुलाकर पत्नी ने ही पति की हत्या करा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मुआयना किया। डुमरांव शहर के टीचर ट्रेनिंग कालेज के पास स्थित जटेली के डेरा में किरण का घर है। जहां वे अकेली ही अपने दादा के साथ रहती है।

दीपक के पिता ने बहु पर जताया हत्या का शक
बक्सर : दीपक यादव की हत्या होगी। इसका अनुमान उसके पिता अंगद यादव को भी नहीं था। इटाढ़ी थाना के भेलुपुर गांव निवासी अंगद को जब यह सूचना मिली। उसके बेटे की हत्या कर दी गई है। वह अवाक रह गया। वे डुमरांव पहुंचे, बेटे का शव देख फूट पड़े। उन्होंने कहा इस हत्या में दीपक की पत्नी किरण का ही हाथ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल किरण से पूछताछ हुई है। लेकिन छह माह की बेटी को देखते हुए उसे हवालात में नहीं डाला गया है।
हत्या के वक्त नींद में थी पत्नी  
बक्सर : पुलिस की पूछताछ में किरण ने बताया रात को अचानक बेटी रोने लगी। मुझे नींद आ रही थी। वे बेटी को गोद में लेकर छत पर चले गए। मुझे नींद आ गई। सुबह जब मेरे दादा जी ने जगाया तो पता चला उनकी हत्या हो गई है।
घर में मौजूद तीन लोग, किसी को नहीं चला पता
बक्सर : इसे संयोग ही कहा जाएगा। जब हत्या हुई उस वक्त घर में तीन लोग मौजूद थे। किरण, 80-85 साल के दादा एवं रिश्ते की एक बहन भी आई थी। यह भी लोग मौजूद थे। उसी घर में दामाद की हत्या चाकू से गोदकर कर दी गई। खून के छींटे दीवार पर दिख रहे हैं। जो यह दर्शाता है हत्या किसी एक ने नहीं दो या उससे अधिक लोगों ने मिलकर की है। बावजूद इसके पुलिस वहां से कुछ भी साक्ष्य नहीं जुटा पाई। सिर्फ फर्द बयान लिया और चली आई।
शादी से पहले घर से भाग चुकी है किरण
बक्सर : ग्रामीण सूत्रों ने बताया किरण का चरित्र पहले से ही ठिक नहीं है। शादी से पहले वह एक बार अपने गांव के युवक के साथ भाग चुकी है। वे लोग मूल रुप से डुमरांव के पिडिय़ां गांव के निवासी हैं। उसके परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली में रहते हैं। पिता ने डुमरांव शहर से सटे घर बनवाया। जहां वह अपने दादा के साथ रह रही थी। इसी एकांत का लाभ उठा उसने पति की हत्या करा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here