राजपुर के खिरी में दो मासूम बच्चों की हत्या, कुएं से मिला शव

0
1161

बक्सर खबर : राजपुर थाना के खिरी गांव में दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा है। शनिवार की सुबह गांव से दूर नहर के समीप कुएं से उनका शव बरामद किया गया। सूचना के अनुसार सोहीत पाल (6) पिता मुरारी पाल एवं भोलू पाल (5) पिता सुरेश पाल शुक्रवार की शाम से ही लापता थे। उनकी तलाश परिजनों ने देर रात तक गांव और आस-पास के इलाकों में की। चौकीदार को भी इसकी सूचना दी गई। जिससे थाने को खबर दी जा सके। इसी बीच शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने पथेरवा पुल के पास कुएं में दो बच्चों का शव देखा।

इसकी सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने शव को बाहर निकाला। जिनकी पहचान खिरी गांव निवासी पाल परिवार के बच्चों के रुप में हुई। इस बीच सूचना पा मौके पर राजपुर पुलिस भी पहुंच गई। पूछने पर थानाध्यक्ष ने कहा इस घटना की पीछे रंजिश को कारण बताया जा रहा है। संभवत: बच्चों की हत्या की गई है। ऐसा परिजन कह रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here