‌‌‌मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे स्वास्थ्य मंत्री

0
1728

-बताया चेचेरे भाई की मृत्यु के कारण रहेंगे अनुपस्थित
बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को इटाढ़ी के उनवांस पहुंच रहे हैं। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत उनका कार्यक्रम वहां प्रस्तावित है। स्थानीय सांसद सह परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने इसकी प्रशंसा की है। क्योंकि यह अभियान सिर्फ मानव ही नहीं हर प्राणी के लिए जीवनदाई है।

उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद भी दिया है। क्योंकि इस गांव को सांसद ने गोद लिया था। आचार्य शिवपूजन सहायक के गांव को अब नई पहचान मिलेगी। लेकिन, सांसद ने यह भी कहा है। मैं इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकुंगा। क्योंकि मेरे चचेरे भाई की मृत्यु हो चुकी है। उनका श्राद्धकर्म 27 तारीख को निश्चित है। जिसके लिए उन्हें अपने गांव जाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here